रेलवे के स्लीपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
चंदौली, अप्रैल 28 -- सकलडीहा (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के तेंदूईपुर गांव निवासी 18 वर्षीय युवक विशाल राजभर अपने मित्र के साथ बाइक से निमंत्रण के लिए मुगलसराय की ओर जा रहा था। कुचमन स्टेशन के पास बाइक असंतुलित होकर रेलवे पटरी की स्लीपर से टकरा गई । जिससे मौके पर एक युवक की मौत हो गई ।वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीण घायल को सकलडीहा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया।क्षेत्र के तेंदूईपुर गांव के कमलेश राजभर का 18 वर्षीय बेटा विशाल राजभर और नारायण सोनकर का बेटा विष्णु सोनकर बीते सोमवार की रात 9: बजे अपने बाइक से मुगलसराय की ओर निमंत्रण के लिए जा रहे थे। वह कुचमन रेलवे स्टेशन का गेट जैसे पार करने लगे,बाइक असंतुलित होकर रेलवे स्लीपर से टकरा गई। इस दौरान बाइक चला रहा युवक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.