रेलवे के सेफ्टी ऑडिट टीम ने चक्रधरपुर रेल मंडल में किया पौधारोपण
जमशेदपुर, मई 31 -- जमशेदपुर। बिलासपुर रेलवे जोन की सेफ्टी ऑडिट टीम द्वारा परिचालन एवं अन्य संसाधनों की जांच के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल में पौधा रोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया। चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेफ्टी टीम द्वारा लाइन क्रॉसिंग एवं अन्य ट्रेन केंद्र में सुरक्षा मानकों, परिचालन दक्षता और निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुपालन का आकलन किया गया है। इस दौरान मंडल के मुख्य ट्रैक इंजीनियर, मुख्य सिग्नल इंजीनियर, उप मुख्य परिचालन और मुख्य सेफ्टी अधिकारी भी मौजूद थे। मालूम हो कि 28 और 29 मई को टाटानगर के बाद सेफ्टी टीम द्वारा चक्रधरपुर खंड में एसएजी स्तर का सुरक्षा ऑडिट आयोजित किया गया था। यह भी पढ़ें- टाटानगर में सुरक्षित ट्रेन परिचालन को लेकर हुई इंटर जोनल जांच यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.