धनबाद, अप्रैल 10 -- धनबाद। ठेकेदार से 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए रेलवे के सीनियर डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (जेनरल) संजीव कुमार को गुरुवार को अदालत से जमानत मिल गई। अधिवक्ता शाहनवाज ने बताया कि अदालत ने संजीव कुमार को जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया है। संजीव आठ मार्च से जेल में बंद थे। सीबीआई की धनबाद एसीबी ब्रांच ने रेलवे के संजीव कुमार को 50 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा था। श्वेता इलेक्ट्रोंस के पार्टनर व बिनोद नगर निवासी अनिल कुमार झा ने सीबीआई एसपी से मामले की शिकायत की थी। आरोप था कि बिल 2022-23, 2024-25, 2025-26 से जुड़े पांच बिलों की कुल रकम 24 लाख 96 हजार 390 रुपए थी। इसे पास करने के एवज में अधिकारी ने रिश्वत मांगी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...