रेलवे के संविदा कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ी
प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- केंद्र सरकार ने रेलवे समेत विभिन्न केंद्रीय उपक्रमों में संविदा कर्मचारियों के परिवर्तनीय महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। नई दरों के अनुसार बड़े शहरों में गुड्स शेड और पार्सल कार्यालयों के सफाई व लोडिंग कर्मचारियों को प्रतिदिन 840 रुपये मिलेंगे। मध्यम शहरों में यह दर 704 रुपये और छोटे कस्बों में 565 रुपये निर्धारित की गई है। सुरक्षा कर्मियों की मजदूरी भी बढ़ाई गई है। रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को निर्देश दिया है कि ठेकेदार निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान न करें। यह भी पढ़ें- DA Hike: क्या DA बढ़ाने के लिए कैबिनेट की बैठक जरूरी है? आखिर क्यों हो रही है देरी?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.