छपरा, अप्रैल 19 -- सोनपुर मंडल में विश्व धरोहर दिवस का हुआ आयोजन सोनपुर। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में 14 से 18 अप्रैल तक विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न जागरूकता एवं संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। यहां के डीआरएम कार्यालय एवं ब्लैक ब्यूटी पार्क में स्थापित धरोहर वस्तुओं-विशेष रूप से स्टीम लोकोमोटिव एवं बॉयलर-की व्यापक सफाई एवं पेंटिंग का कार्य किया गया। साथ ही रेल ग्राम में प्रदर्शित धरोहर सामग्री का स्प्रूसिंग एवं टच-अप किया गया। इन प्रयासों से ऐतिहासिक धरोहरों की सुंदरता एवं आकर्षण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई तथा उनके दीर्घकालिक संरक्षण को सुदृढ़ किया गया। यह भी पढ़ें- सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में धरोहर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.