प्रयागराज, मई 14 -- बुधवार को आई आंधी का असर गुरुवार को भी रेल संचालन पर रहा। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग समेत कई रूटों पर ओएचई टूटने से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही। कई ट्रेनें बीच रास्ते और आउटर पर घंटों खड़ी रहीं, जिससे उनका शेड्यूल बिगड़ गया। एलटीटी-प्रयागराज विशेष ट्रेन सबसे अधिक करीब 14 घंटे विलंब से पहुंची। वहीं, छपरा-सूरत विशेष ट्रेन 10 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल सात घंटे, पनवेल-नई दिल्ली विशेष ट्रेन पांच घंटे और एलटीटी-सूबेदारगंज विशेष ट्रेन तीन घंटे देरी से चली। राजधानी एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें भी लेट रहीं। प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, छिवकी और फाफामऊ स्टेशनों पर भीड़ रही। पूछताछ केंद्रों पर भी ट्रेनों की स्थिति जानने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं। यह भी पढ़ें- आंधी से तीन रेलमार्ग बाधित, पेड़ गिरने से कई ट्रेनें घंटों फंसी

हिं...