रेलवे के विशेष टिकट जांच में 508 लोगों पर साढ़े तीन लाख से ज्यादा जुर्माना
जमशेदपुर, जून 7 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के आदेश पर सभी मंडलों में विशेष टिकट जांच अभियान शुरू है। इससे टाटानगर से गुजरने वाली अहमदाबाद एक्सप्रेस रोड ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में भी खड़गपुर स्टेशन पर विशेषज्ञ टिकट जांच चला। जबकि अन्य ट्रेनों में भी टिकट निरीक्षक और आरपीएफ के जवानों ने जांच अभियान चलाया। रेलवे के अनुसार विशेष टिकट जांच में 508 लोगों पर बिना टिकट यात्रा, पैसेंजर के टिकट पर एक्सप्रेस में चढ़ने जनरल के टिकट में स्लीपर पर यात्रा और अनबुक लगेज के मामले में 3 लाख 67 हजार 750 रूपये जुर्माना वसूला गया है। चक्रधरपुर मंडल के रेल कर्मचारियों ने भी विभिन्न स्टेशनों और चलती ट्रेन में जांच अभियान चला कर दो दिनों में हजारों रुपए राजस्व वसूला। यह भी पढ़ें- धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग, 86 बेटिकट पकड़ाए
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.