रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने किया फुट प्लेट नाइट निरीक्षण
हापुड़, मई 21 -- मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने मुरादाबाद और हापुड़ के बाच फुट प्लेट नाइट निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे लाइन, सिग्नल और ओएचई वायर का निरीक्षण करने के साथ साथ बुकिंग, प्लेटफार्म आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। निर्देश दिए गए कि सफाई व्यवस्था बेहतर रहे और भीषण गर्मी पड़ रही है, एेसे में पेयजल के लिए यात्रियों को परेशान न होना पड़े। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव रानीखेत एक्सप्रेस के इंजन में सवार होकर फुट प्लेट नाइट निरीक्षण करते हुए यहां करीब ढ़ाई बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ट्रेन के इंजन में बैठकर मुरादाबाद से हापुड़ के बीच रेलवे लाइन, सिग्नल और ओएचई वायर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.