रेलवे के रिटायर कर्मचारियों को मिलेगा डिजिटल आई कार्ड
जमशेदपुर, जुलाई 5 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल और दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से रिटायर कर्मचारियों को अब डिजिटल आई कार्ड मिलेगा। रेलवे के अनुसार रिटायर्ड कर्मचारियों को आई कार्ड फ्री में दी जाएगी। लेकिन कार्ड के गुम होने पर उन्हें संबंधित थाना में एफआईआर करने के साथ ही अतिरिक्त आई कार्ड के लिए 25 रुपए भुगतान करना पड़ेगा। चक्रधरपुर मंडल मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने बताया कि रिटायर कर्मचारियों को पहले भी आई कार्ड मिलता था। लेकिन डिजिटल आई कार्ड से कर्मचारियों की कई तरह की समस्या का समाधान हो सकता है क्योंकि वह एचआरएमएस पोर्टल से जुड़ा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.