मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे के रनिंग स्टाफ (लोको पायलट व गार्ड आदि) का बैटरी भत्ता बढ़ा दिया गया है। रेलवे बोर्ड की पहल पर रेलवे प्रशासन ने भत्ता बढ़ाने का दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। गार्डों (ट्रेन मैनेजर) को अब प्रतिमाह 120 की जगह 800 रुपये मिलेंगे। वहीं, लोको पायलटों को अब प्रतिमाह 120 की जगह 320 रुपये मिलेंगे। करीब 10 साल से अधिक से रनिंग स्टाफ इस भत्ते को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल (एआइजीसी) के जोनल सेक्रेटरी नसीमुर्रहमान ने कहा कि यह निर्णय ट्रेन मैनेजरों के लिए राहत देने वाला है। एआईआरएफ के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने भी रेलवे बोर्ड के साथ आयोजित स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक में इस मुद्दे को उठाया था। बताया जाता है कि पूर्व मध्य रेलवे में इसका लाभ 30 हजार से अधिक रनिं...