रेलवे के मुस्लिम कर्मचारियों को हज सुपरिंटेंडेंट बनने का मौका
प्रयागराज, अगस्त 6 -- अगर आप रेलवे में ग्रुप सी के स्थायी कर्मचारी हैं और मुस्लिम समुदाय से हैं, तो हज-2027 के दौरान सऊदी अरब जाने का अवसर मिल सकता है। रेलवे बोर्ड ने ऐसे पात्र कर्मचारियों से हज सुपरिंटेंडेंट के पद के लिए आवेदन मांगे हैं। चयनित कर्मचारियों की तैनाती हज के दौरान सऊदी अरब के जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में होगी। वहां उनकी जिम्मेदारी भारतीय हज यात्रियों की मदद करना, उनकी समस्याओं का समाधान कराना और व्यवस्थाओं में सहयोग देना होगा। रेलवे बोर्ड के अनुसार, आईटी, वित्त, लोक प्रशासन, संकट प्रबंधन और इंजीनियरिंग का अनुभव रखने वाले कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है, जबकि आवेदन की सत्यापित हार्ड कॉपी 15 अगस्त तक अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय पहुंचनी चाहिए। रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.