रेलवे के मल्टी ट्रेनिंग सेंटर में एकदिवसीय आपदा प्रशिक्षण
जमशेदपुर, अगस्त 25 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस द्वारा बागबेड़ा मल्टी डिसीप्लिनरी डिविजनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में रेलवे के विभिन्न विभागों कमर्शियल, ऑपरेटिंग, इंजीनियरिंग, लोको शेड, मेडिकल विभाग के 73 रेलकर्मियों ने भाग लिया। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने रेलकर्मियों को आपदा प्रबंधन के तहत आग बुझाने और सांप काटने पर बचाव का उपाय बताया। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर ने कहा कि एक समय पर कई जगहों में आग लगने से फायर बिग्रेड नहीं पहुंच सकता है। इससे हर रेलकर्मी को सुरक्षा के लिए आपदा में रेस्कयू व अन्य कार्यो की जानकारी जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.