नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- त्योहारी सीजन में सरकारी कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है। बीते दिनों केंद्र सरकार ने भारतीय रेलवे के 11.4 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस की घोषणा की थी। अब इंडिया पोस्ट ने अपने कर्मचारियों को 60 दिनों के वेतन के बराबर बोनस का ऐलान किया है। आइए डिटेल में जान लेते हैं कि ये तोहफा इंडिया पोस्ट के किन कर्मचारियों को मिलेगा।क्या है ऐलान? डाक विभाग के आदेश के मुताबिक, पात्र नियमित कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 60 दिन के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) दिया जाएगा। इसके अलावा नियमित रूप से काम करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) को एक्स-ग्रेशिया बोनस और पात्र फुल टाइम कैजुअल कर्मचारियों को एडहॉक बोनस मिलेगा। हालांकि, बोनस की गणना वेतन की निर्धारित सीमा, काम किए गए दिनों की संख्या...