जमशेदपुर, मार्च 21 -- जमशेदपुर। साइबर ठग रेलवे के पेंशनधारियों को अकाउंट अधिकारी बनकर लूट रहे हैं। इससे रिटायर रेलकर्मी को आधारकार्ड, पैन कार्ड और बैंक का ओटीपी किसी को नहीं बताने का सुझाव दिया गया है, ताकि पेंशनधारी का साबइर ठग से बचाव हो सके। इस संबंध में सिंकदराबाद कोच फैक्ट्री की ओर से सतर्कता को लेकर पत्र जारी किया गया है। पत्र में बताया गया कि जागरूकता के अभाव में कई रिटायर कर्मचारी झांसे में फंसकर ठगी के शिकार हुए हैं। गौरतलब हो कि सितंबर 2025 में साइबर अपराधी रेलकर्मियों के एचआरएमएस (मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली) का डाटा हैक कर ठगी करने लगे थे। इससे रेलवे के विभिन्न जोन और मंडल से कर्मचारियों को एचआरएमएस का इस्तेमाल करने के दौरान सतर्कता बरतने का आदेश हुआ है, ताकि साइबर ठग किसी को जाल में न फंसा सकें। इसके अलावा फोन पर किसी से नौकर...