मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे के पूछताछ ऐप का शुक्रवार को सर्वर धीमा रहा। इससे यूजर को 15-20 मिनट के विलंब से ऑनलाइन जानकारी मिली। इससे मुजफ्फरपुर में कई दैनिक रेल यात्री प्रभावित हो गए। डेटा गलत बता रही थी। बरौनी से नई दिल्ली जा रही 02563 स्पेशल ट्रेन पकड़ने आई चार महिलाओं की ट्रेन छूट गई। बनारस बैंक इलाके की महिलाओं ने बताया कि वे लोग ट्रैफिक में फंस गई थीं। इसके बाद रेलवे के ऐप पर ट्रेन का स्टेटस देखा तो पाया कि ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आ चुकी है और रुकी हुई है। वे लोग जैसे-तैसे प्लेटफार्म दो पर सुबह 11:29 बजे पहुंचीं। लेकिन, ट्रेन 11:27 बजे ही जा चुकी थी। जबकि, उस वक्त तक ऐप पर ट्रेन के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर खड़ी होने की जानकारी दे रही थी।इसकी तरह वैशाली एक्सप्रेस रामदयालु नगर स्टेशन पार कर चुकी थी। ऐप पर म...