गोरखपुर, अप्रैल 2 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के पांच सफाई मित्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर की स्वीकृति के बाद प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर नरेश कुमार ने गुरुवार को प्रत्येक सफाई मित्र को 5000 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। सफाई मित्रों में लखनऊ जं स्टेशन पर कार्यरत मीना, बस्ती स्टेशन पर कार्यरत सतीश चन्द्र, प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर कार्यरत रंजीत कुमार एवं सक्षम कुमार बिंद तथा बरेली सिटी स्टेशन पर कार्यरत अनूप को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.