रेलवे के नियमों की अवमानना करने वालों से मौके पर वसूला जाएगा जुर्माना
फरीदाबाद, अगस्त 8 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। रेलवे ट्रैक पार करने, महिला कोच में सफर करने और धूम्रपान करने आदि मामलों में रेलवे ने अब सख्ती दिखाई है। नए नियम ने अनुसार यात्रियों को नियम तोड़ने पर जेल और अदालत के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। लेकिन अब रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे प्रशासन द्वारा मौके पर ही जुर्माना वसूल सकेगा। हालांकि, कुछ मामलों में जुर्माने की राशि पहले के मुकाबले दो से तीन गुना तक बढ़ाई गई है। फरीदाबाद से रोजाना करीब 50 हजार से अधिक लोग ईएमयू आदि ट्रेनों से रोजाना दिल्ली-आगरा आवाजाही करते हैं। ऐसे में अनेक लोग बिना टिकट के ट्रेनों में चढ़ जाते हैं। वहीं धूम्रपान करने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा होती है। पिछले दिनों रेलवे द्वारा चलाए गए छोपमारी अभियान में महिला डिब्बों में पुरुष यात्रि सफर करते पकड़े गए। इसे लेकर रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.