बिहारशरीफ, फरवरी 28 -- रेलवे के तत्काल टिकट काटने में हेरफेर, यात्रियों ने किया हंगामा स्टेशन प्रबंधक व बुकिंग क्लर्क पर यात्रियों ने लगाया नियमों की अनदेखी का आरोप स्टेशन प्रबंधक ने कहा, आरोप गलत, उनकी पत्नी का नंबर लगा था सबसे पहले फोटो 28 शेखपुरा 01 - शेखपुरा रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के पास हंगामा करते लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के रेलवे स्टेशन के तत्काल टिकट काउंटर पर टिकट काटने में हेरफेर करने से नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। स्टेशन प्रबंधक रमेश कुमार सिंहा और बुकिंग क्लर्क सुनील चौधरी पर टिकट ब्लैक करने का आरोप लगाया। हंगामे के दौरान जीआरपी के जवान मौजूद थे। परंतु, वे मूकदर्शक की भूमिका में रहे। सांसद प्रतिनिधि व दानापुर रेलमंडल के परामर्शदात्री समूह के सदस्य विपिन मंडल ने कहा कि उनका गार्ड सुबह के दो बजे से ...