चक्रधरपुर, मई 5 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुवा और सीनी के बीच सिग्नल सिस्टम को तोड-फोड़ कर नुकसान पहुंचाने वाले चक्रधरपुर थाना अंतर्गत लौड़िया गांव के शत्रुघ्न बोदरा नामक एक युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि पिछले तीन चार महीनों से चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ और सीनी के बीच रेल पटरियों पर लगे सिग्नल सिस्टम बॉक्स में तोड़ फोड़ कर उसमें लगे बेशकीमती सिग्नल उपकरणों को नुकसान पहुंचाता था, जिससे ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। इस घटना से रेल अधिकारी भी काफी परेशान थे। अंतत: आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- केबुल तार चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.