रेलवे के अभियान में 242 यात्री बिना टिकट धराए
भागलपुर, सितम्बर 7 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता भागलपुर-बाराहाट-बांका रेलखंड पर रविवार को विभिन्न ट्रेनों में चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में 242 बेटिकट यात्री पकड़े गए। मालदा मंडल के सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह की निगरानी में ट्रेन संख्या 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस, 13016 जमालपुर-हावड़ा कविगुरु एक्सप्रेस, 13241 बांका-राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस, 73449 बांका-भागलपुर डेमू, 73402 भागलपुर-गोड्डा डेमू सहित आधा दर्जन से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर (लोकल) ट्रेनों में चलाए गए अभियान के दौरान बेटिकट यात्री पकड़े गए। उनसे जुर्माना के तौर पर दो लाख 11 हजार 380 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। रवि कुमार, सहायक वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट जांच कर्मचारियों तथा रेलवे सुरक्षा बल कार्रवाई में शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.