शामली, अप्रैल 30 -- शामली। बुधवार को किसान संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी आलोक यादव से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से प्रभावित किसानों की लंबित समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कॉरिडोर निर्माण के दौरान अधिग्रहित भूमि से जुड़े कई मुद्दे अब भी अनसुलझे हैं। किसानों ने विशेष रूप से उन आर्बिट्रेशन मामलों का जिक्र किया, जो पिछले 4-5 वर्षों से डीएम कोर्ट में लंबित हैं। उन्होंने इन मामलों में शीघ्र सुनवाई कर समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन में किसानों ने वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने, रेलवे के अंडरपास को फाइबर शीट से कवर करने, बॉक्स कलवर्ट में पानी भराव रोकने और आवश्यक स्थानों पर कटेनिंग रोड बनाने जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाईं। किसानों का कहना है कि इन व्यवस्थाओं के अभाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.