रेलवे की सतर्कता से परिवार से मिला भटका बच्चा
शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- रोजा। रेलवे की सतर्कता से ट्रेन में गलती से सवार हुआ मंदबुद्धि बालक सुरक्षित अपने परिवार से मिल गया। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया क्षेत्र निवासी इमरान पुत्र सलाउद्दीन तीन सितंबर को अचानक घर से निकल गया था। शनिवार शाम स्टेशन मास्टर अंकित शुक्ला ने उसे प्लेटफार्म पर घूमते देखा। पूछताछ के बाद बालक को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी ने परिजनों का मोबाइल नंबर हासिल कर सूचना दी। सूचना पर पिता सलाउद्दीन, मां नसीमा बेगम और चाचा रजाउद्दीन सुबह रोजा पहुंचे। बेटे को सामने देख मां की आंखों से आंसू छलक पड़े। पिता ने उसे सीने से लगा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.