समस्तीपुर, मार्च 22 -- समस्तीपुर, हिसं। आरपीएफ ने अभियान चला कर रेलवे की संपत्ति चोरी करने के आरोप में एक नाबालिग को सामान के साथ समस्तीपुर स्टेशन से पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार आरपीएफ के उप निरीक्षक पीके चौधरी, उप निरीक्षक श्याम सुंदर कुमार व अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर के प्रधान आरक्षी पुरुषोत्तम कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे के सामान के साथ उक्त नाबालिग को पकड़ लिया। उक्त बालक आयुष कुमार नगर थाना क्षेत्र के मगरदही का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान उसने अपने अन्य साथी राजवीर यादव आदि का नाम बताया है। जिसकी धर पकड़ के लिये आरपीएफ जुटी है। पकड़े गये नाबालिग को पूछताछ के बाद जुबेनाइल में पेश किया गया है। उसके पास से डीजल शेड स्थित रेल क्वार्टर से चोरी किये गये रेल संपत्ति पेंट्रोल क्लिप, 90 मीटर तांबे का तार आदि बरामद किया गया है।

हिं...