रेलवे की संपत्ति चोरी करते दो गिरफ्तार
समस्तीपुर, अगस्त 9 -- समस्तीपुर। आरपीएफ ने रेलवे लाइन से पेंड्रोल क्लिप व सिग्नल प्वाइंट मशीन का ढक्कन चोरी कर ले जा रहे दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों आरोपित की निशानदेही पर आरपीएफ ने लक्ष्मी चौक स्थित कबाड़ दुकान में भी छापेमारी की हालांकि छापेमारी में वहां रेलवे का सामान बरामद नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, निगरानी के दौरान आरपीएफ की टीम ने दो संदिग्ध को सिर पर भारी सामान लेकर मुक्तापुर की ओर से आते देखा। दोनों को रोक कर पूछताछ की गयी तो तलाशी के दौरान उसके पास से सिग्नल प्वाइंट मशीन के दो ढक्कन और दो पेंड्रोल क्लिप बरामद हुआ। आरपीएफ की टीम ने रेलवे संपत्ति को जब्त कर दोनों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के विवेक कुमार व झिल्ली चौक निवासी चंदन महतो के रूप में हुई है। उधर, पूछताछ के दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.