रेलवे की माल ढुलाई बढ़ी, कर्मियों का बोनस भी बढ़ना चाहिए
गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (एनएफआईआर) के आह्वान पर रेलवे कर्मचारियों की बोनस गणना सीमा बढ़ाने के लिए छह से नौ अक्टूबर तक चलाया गया राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों को न्याय दो, पीएलबी सीमा बढ़ाओ के नारे लगे। सभा का नेतृत्व कर रहे पीआरकेएस के महामंत्री एवं एनएफआईआर के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय ने कहा कि कर्मचारियों को वर्तमान में 78 दिनों का उत्पादकता आधारित बोनस मिलता है, लेकिन इसकी गणना की अधिकतम वेतन सीमा अब भी 7,000 रुपये है। उन्होंने इसे सातवें वेतन आयोग के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते से जोड़ने तथा 18,000 रुपये प्लस डीए या 21,000 रुपये की नई सीमा लागू करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सातवें वेतन आयोग के अनुसार बोनस की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.