नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी करवाई की है। रेलवे ने अपनी ही कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) पर शिकंजा कसते हुए उसपर 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। जानकारी के मुताबिक, 15 मार्च को ट्रेन संख्या 21896 (पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्स.) में यात्री द्वारा भोजन की गुणवत्ता पर की गई शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। कार्रवाई करते हुए आईआरसीटीसी पर 10 लाख रुपये का दंड लगाया गया है। संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना तथा ठेका रद्द करने के आदेश दिए गए हैं। रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एवं गुणवत्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बता दें कि भारतीय रेलवे आईआरसीटीसी के माध्यम से अपने विशाल नेटवर्क में प्रतिदिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.