प्रयागराज, जुलाई 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की ओर से शुक्रवार को सिविल लाइंस के एक होटल में आयोजित सांसदों की बैठक में रेल विकास और यात्री सुविधाओं पर मंथन हुआ। बैठक में नई ट्रेनों के संचालन, प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सांसदों से सुझाव लिए गए। हालांकि प्रयागराज के दोनों सांसद इस अहम बैठक में मौजूद नहीं रहे। इलाहाबाद सांसद उज्ज्वल रमण सिंह और फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही। दोनों की ओर से प्रतिनिधियों ने बैठक में शिरकत की。

बैठक में उठे सुझाव फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल के प्रतिनिधि संदीप द्विवेदी ने प्रयागराज-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस को नियमित चलाने, अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने, रामबाग से चलने वाली विभूति एक्सप्रेस को प्रयागराज जं...