रेलवे की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा, काम रुका
मैनपुरी, जून 19 -- भोगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम विरायमपुर सतघरा में रेलवे विभाग द्वारा पटरी के किनारे कराई जा रही बाउंड्रीवॉल के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और काम रुकवा दिया। रेलवे विभाग आबादी वाले क्षेत्रों में हादसों को रोकने के लिए फाटक संख्या 58सी से लेकर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म तक 300 मीटर की दूरी में बाउंड्रीवॉल का निर्माण करा रहा है, जिसका ग्रामीण पहले भी विरोध कर चुके हैं। शुक्रवार को जब रेल कर्मी जेसीबी लेकर निर्माण करने पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया। ग्रामीणों का तर्क है कि इस दीवार के बनने से ट्रैक्टर आदि वाहन निकलने का रास्ता बंद हो जाएगा, जिससे किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन पर खेती प्रभावित होगी। साथ ही, श्मशान घाट जाने का मार्ग भी पूरी तरह अवरुद्ध हो जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि रेलवे निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.