मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पेट्रोलिंग के दौरान जंक्शन के वाशिंगपीट के पश्चिम व बटलर के पीछे वाले हिस्से से रेलवे की संपत्ति चोरी करते एक शातिर पकड़ा गया। उसके पास से एक ऑटो भी आरपीएफ ने जब्त किया। उसकी तलाशी के दौरान फिश प्लेट और सिग्नल में इस्तेमाल होने वाला ऑप्टिकल फाइबर बरामद किया गया। पूछताछ में आरपीएफ को जानकारी मिली कि वह इन सामान को बाजार में बेचता है। आरपीएफ ने मुजफ्फरपुर पोस्ट में गिरफ्तार माड़ीपुर निवासी फैयाज आलम व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया है कि उनके निर्देशन में जमादार उदय चंद्र सिंह, प्रधान आरक्षी सुशील कुमार, आरक्षी एलबी खान, दीपक कुमार ने कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.