रेलवे की पेंशन अदालत में आए 28 मामले
झांसी, जून 15 -- झांसी। झांसी मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा सोमवार को मीटिंग हॉल में प्रथम पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 28 मामले आए। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों से कहा कि सभी रेल परिवार के सम्मानित सदस्य हैं। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पेंशन अदालत में कुल 28 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें 21 पेंशन संबंधी तथा 07 गैर-पेंशनरी लाभों से संबंधित हैं। कार्मिक एवं लेखा विभाग द्वारा सभी प्रकरणों की गंभीरता से जांच करते हुए त्वरित कार्यवाही की गई तथा उनका नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया गया। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- पेंशन अदालत में 23 प्रकरणों का निस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.