सहरसा, मार्च 30 -- सहरसा, रंजीत। मध्य-पूर्व में युद्ध से उपजे संकट का असर रेलवे के पार्सल और लीज बुकिंग पर पड़ा है। रेलवे से होने वाले पार्सल और लीज सामान की बुकिंग 40 से 50 फीसदी घट गई है। हाल यह कि दिल्ली, पंजाब, मुंबई, कोलकाता सहित अन्य जगहों से बिहार आने वाली ट्रेनों की एसएलआर बोगियां भर नहीं पा रही है। दूसरे राज्यों से सहरसा आने वाली ट्रेनों के एसएलआर बोगी में कई दिनों से मात्र 10 से 20 क्विंटल की मात्रा में ही सामान बुक होकर पहुंच रहे हैं। ताजा उदाहरण रविवार का ही ले तो सियालदह से सहरसा पहुंची हाटे बजारे एक्सप्रेस की 3.9 क्षमता वाली एसएलआर बोगी से बुक किए गए मात्र तीन बड़े-बड़े पैकेटबंद बैग उतारे गए, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, मनिहारा और जूते चप्पल थे। जबकि, सामान्य दिनों में इस ट्रेन की एसएलआर बोगी में भरकर सामान आती है।सामान मंगाने वाले ...