रेलवे की परीक्षा में कांटी सेंटर से फर्जी परीक्षार्थी धराया
मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) मुजफ्फरपुर की ओर से रविवार को आयोजित परीक्षा के दौरान कांटी स्थित आईओएन डिजिटल जोन सेंटर पर एक अभ्यर्थी फर्जीवाड़े की कोशिश में पकड़ा गया। सेंटर की वीसी पूनम देवी की शिकायत पर कांटी थाना पुलिस ने सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार परीक्षार्थी सानंद कुमार दरभंगा का रहनेवाला है।
जानकारी जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में प्रवेश के दौरान गिरफ्तार सानंद कुमार ने एडमिट कार्ड, आधार कार्ड व फोटो प्रस्तुत किया। सुरक्षाकर्मी और परीक्षा ले रहे स्टाफ ने दस्तावेज जांचने के बाद उसे लैब में प्रवेश दे दिया। लैब में रजिस्ट्रेशन के दौरान जब अभ्यर्थी का फोटो और फिंगर प्रिंट के साथ आधार सत्यापन किया गया तो गड़बड़ी सामने आई। फिर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.