शाहजहांपुर, जुलाई 2 -- मीरानपुर कटरा। उत्तर रेलवे ने औद्योगिक इकाइयों से रेल आधारित माल परिवहन बढ़ाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में मुरादाबाद मंडल की मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने गुरुवार को मुरादाबाद-मीरानपुर कटरा रेलखंड का निरीक्षण करने के बाद अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के अधिकारियों के साथ बैठक कर माल यातायात बढ़ाने और लॉजिस्टिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में उद्योग और रेलवे के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा भविष्य में रेल मार्ग से माल परिवहन की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। विनीता ने कहा कि रेल आधारित माल ढुलाई को बढ़ावा देने से उद्योगों को सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी और रेलवे के माल राजस्व में भी वृद्धि होगी। यह भी पढ़ें- डीआरएम ने स्टेशन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया बैठक में माल...