सहरसा, मई 30 -- सहरसा, निज संवाददाता। यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के तहत शहर के बंगाली बाजार रेलवे ढाला से गंगजला रेलवे ढाला तक नई सड़क का निर्माण किया गया है। बंगाली बाजार ढाला तरफ सड़क को लिंक कर दिया गया है। लेकिन, विडंबना यह है कि इस नई सड़क पर कई जगह पानी जमा हो गया है। स्थानीय पिंटू कुमार, विवेक सहित अन्य ने कहा कि नई सड़क चालू हुआ नहीं इस पर पानी जमा होने लगा है। बगल तरफ सड़क से अधिक ऊंचा नाला निर्माण होने से सड़क के पानी की निकासी होना भी असंभव लगता है। रेलवे के वरीय अधिकारियों को इसे अभी ही देखना चाहिए और इसमें अगर सुधार की कोई जरूरत हो तो उसे करना चाहिए। जिससे सड़क के चालू होने पर सुलभ आवागमन की सुविधा मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...