प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मिर्जापुर प्रयागराज के बीच रेल यातायात को सुगम करने के लिए तीसरी लाइन का निर्माण तो करा रहा है, लेकिन रेलवे की तीसरी लाइन पर 26 किसान आज तक दीवार बने हुए हैं। इन लोगों ने मुआवजा तो जनवरी 2024 में ले लिया है, लेकिन अब तक कब्जा खाली नहीं किया है। निर्माण कार्य में बाधा आने के बाद रेलवे प्रशासन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। अब सभी का चेक नंबर और गाटा संख्या निकालकर नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है। जमीन खाली न करने की दशा में प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाएगी। मिर्जापुर प्रयागराज रेल मार्ग पर इस वक्त तीसरी लाइन का काम चल रहा है। करछना के गधियांव गांव से यह रेलवे लाइन होकर गुजरेगी। इसका निर्माण होते ही ट्रेनों का आवागमन सुगम होगा और लेटलतीफी से निजात मिलेगी। रेलवे लाइन के लिए कुछ...