कौशाम्बी, मार्च 13 -- कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गेरसा गांव के समीप रेलवे की डीएफसी लाइन पर शुक्रवार सुबह एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। उसने खुदकुशी की या हादसे का शिकार हुआ अथवा हत्या कर शव ठिकाने लगाया गया, फिलहाल यह साफ नहीं है। मृतक की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। रसूलपुर गेरसा के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर रेलवे की डीएफसी लाइन की ओर गए तो देखा कि ट्रैक पर एक करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा था। इसकी जानकारी होते ही मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। तमाम कोशिशों के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास कि...