रेलवे की जेई भर्ती में सत्यापन को 162 अभ्यर्थियों का चयन
प्रयागराज, सितम्बर 30 -- जेई भर्ती में 162 अभ्यर्थियों का चयन प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड प्रयागराज ने जेई, डीएमएस और सीएमए भर्ती 2025 के तहत दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के लिए 162 अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। दस्तावेज सत्यापन 13 से 29 अक्तूबर तक आरआरबी कार्यालय सूबेदारगंज में होगा। सत्यापन 13, 14, 15, 22, 26, 27, 28 और 29 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से होगा। पहले सात दिन 20-20 और अंतिम दिन 22 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। निर्धारित तिथि पर नहीं पहुंचने वालों के लिए नौ नवंबर को मौका मिलेगा। डीवी के अगले दिन रेलवे अस्पताल में मेडिकल होगा। चयनितों को मूल प्रमाणपत्र और दो सेट स्वप्रमाणित प्रतियां लानी होंगी। यह भी पढ़ें- नौकरी देने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड में ही 22 फीसदी पद खाली, आरआरबी प्रयागराज में 75 वैकेंसीविभागीय भर्ती एनसीआर में 694 पदों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.