भागलपुर, अप्रैल 12 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि एकचारी रेलवे स्टेशन के समीप घोघा छोर की ओर पटरी किनारे रेलवे की जमीन पर बने अवैध कब्जों को हटाने के लिए शनिवार को अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 21 परिवारों द्वारा बनाई गई झोपड़ियों को हटाया गया। अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन कुमार कर रहे थे। मौके पर दंडाधिकारी के रूप में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रवीण कुमार मौजूद रहे। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि बाढ़ के दौरान ये परिवार रेलवे की घेराबंदी (फेंसिंग) के भीतर अस्थायी रूप से टेंट लगाकर रहने लगे थे। बाद में उन्होंने वहां स्थायी झोपड़ियां बना ली थीं, जिसे अब हटाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.