गाजीपुर, मार्च 24 -- सैदपुर। नगर के संजय वन रोड स्थित खोवा मंडी और रेलवे क्रासिंग के पूर्वी हिस्से में मंगलवार सुबह रेलवे प्रशासन ने भारी सुरक्षा बल के साथ अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। रेलवे की जमीन पर करीब 50 वर्षों से बसे लगभग 40 झुग्गी-झोपड़ियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। कुछ लोग अपने हाथों से ही झोपड़ियों के छप्पर और गुमटियां हटाते नजर आए। रेलवे की जमीन पर लंबे समय से बांसफोर और अन्य परिवार रह रहे थे। कई बार नोटिस देने और चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। हाल ही में रेलवे ने नोटिस चस्पा कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद आईओडब्ल्यू कमलेश कुमार, आरपीएफ और सिविल पुलिस के साथ दो जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। इस दौरान रेलवे ने झुग्गियों को हटाने के साथ ही सड़क किनारे बनी गुमटियों, दुकानों...