भागलपुर, दिसम्बर 24 -- नारायणपुर प्रखंड के पूर्वी केबिन के पास पश्चिमी भाग में मंगलवार की दोपहर को रेलवे की अतिक्रमित जमीन पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। नारायणपुर सीओ विशाल अग्रवाल, रेलवे अधिकारी, बिहपुर आरपीएफ थानाध्यक्ष, जीआरपी थानाध्यक्ष, भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार, एएसआई जंगलेश्वर प्रसाद सहित भारी संख्या में पुरुष एवं महिला पुलिस जवान मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भीषण ठंड को देखते हुए गरीबों के लिए कुछ समय देने की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने मांग नहीं मानी। आक्रोशित ग्रामीणों ने गनौल-नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय मार्ग पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। शांतिपूर्ण तरीके से बुलडोजर ने 15 से 20 घरों को ध्वस्त किया, लेकिन दो-तीन घंटे बाद बुलडोजर खराब हो जाने से कार्रवाई रोक दी गई।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.