बेगुसराय, फरवरी 21 -- बरौनी। न्यू बरौनी जंक्शन परिसर के निकट स्टेशन से सटे रेलवे की जमीन पर ग्रामीणों द्वारा कूड़ा-कचरा फेंक कर गंदगी फैलाई जा रही हैं। इससे स्टेशन आने-जाने वाले रेलयात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। स्टेशन पर तैनात सफाईकर्मियों द्वारा इसे प्रतिदिन साफ तो किया जाता है लेकिन फिर दूसरे दिन स्थिति जस की तस बन जाती है। रेल प्रशासन द्वारा कड़ा रुख अख्तियार नहीं करने से इस पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है। इसका खामियाजा रेलयात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यात्रियों ने रेल प्रशासन से इस मामले में अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.