चक्रधरपुर, जून 3 -- राउरकेला, संवाददाता स्थानीय जिला प्रशासन और रेलवे ने संयुक्त रूप से राउरकेला रेलवे स्टेशन के निकट ओवर ब्रिज के पास स्थित शिव शंकर नगर और रहमत नगर बस्तीवासियों को मंगलवार को नोटिस जारी किया है। ओडिशा पुलिस ने आरपीएफ के साथ मिल कर बस्ती में माइक से कहा कि दो दिनों के भीतर सभी रेलवे क्षेत्र में किये गये अतिक्रमण को खाली कर दें। इसके बाद बुलडोजर चलाकर घरों को ध्वस्त किया जायेगा। बता दें कि चक्रधरपुर रेल मंडल में चौथी लाइन की स्वीकृति हो गई है और बंडामुंडा राउरकेला के बीच पांचवीं रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। यह भी पढ़ें- रेलवे की जमीन अतिक्रमण हटाने को दो दिनों की मोहलत यही कारण है कि रेलवे रेल लाइन के किनारे बसे बस्तियों को तोड़ रहा है। इसी कड़ी में रेलवे द्वारा रहमत नगर और शिव शंकर नगर बस्ती को तोड़ने का आदेश ज...