हापुड़, जून 25 -- रेलवे अब मुरादाबाद रेल मंडल को हाईटेक और सुरक्षित बनाने में लगा हुआ है। रेल मंडल को आधुनिक तकनीक से लैस कराने में अफसर लगे हुए हैं। इसमें सबसे अहम कवच सुरक्षा प्रणाली है। हापुड़ और गाजियाबाद के बीच यह कार्य शुरू हो गया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर कवच प्रणाली का टावर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। बता दें कि हापुड़ और महरौली के बीच छह स्थानों पर 40 मीटर ऊंचे टावर बनाने के लिए स्थान का चयन हो चुका है। रेलवे लाइनों पर जगह जगह डिवाइस ट्रैकर लगाकर टावरों से जोड़ा जाएगा। इससे ट्रेनों के हादसों पर रोक लगने के साथ साथ यात्री और अधिक सुगम और तेज हो सकेगी। इस प्रणाली की मदद से ट्रेन के आमने सामने आने की संभावना या ट्रेन के आगे पीछे की संभावना या फिर किसी भी तरह की दुर्घटना की संभावना पर अंकुश लग सकेगा। यह भी पढ़ें- रेलवे की कवच प्र...