रेलवे की कई धाराओं में राहत पाने को अब नहीं जाना होगा खगड़िया
सहरसा, अगस्त 12 -- सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रेलवे की कई धाराओं में अब राहत पाने के लिए खगड़िया रेल न्यायालय नहीं जाना पड़ेगा। सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 स्थित आरपीएफ पोस्ट पर पहुंचकर पोस्ट कमांडर के पास पेश होकर जुर्माना भरते जमानत के साथ-साथ केश भी खत्म करा सकते हैं। जनविश्वास के तहत की गई इस तरह की व्यवस्था लोगों को कई कोस दूर जाने और गवाह ढूंढने में होने वाली परेशानी से राहत देने के लिए की गई है। वहीं रेल न्यायालय के मजिस्ट्रेट पास मुकदमे का बोझ कम करने के लिए भी इस तरह का निर्णय लिया गया है। दरअसल, एक रेल मजिस्ट्रेट का क्षेत्राधिकार काफी बड़ा होता है। जिसमें उन्हें रेलवे की कई तरह की केश को सुनकर उस पर आदेश देना होता है। कई तरह की धाराओं में जुर्माना भी करना होता है। बीच-बीच में अपने क्षेत्राधिकार के किसी आरपीएफ पोस्ट वाले स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.