नई दिल्ली, जून 17 -- टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी कंपनी- एचएफसीएल (HFCL) लिमिटेड को रेलवे की रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) से बड़ा ऑर्डर मिला है। इस गुड न्यूज के बीच कंपनी के शेयर बुधवार को पॉजिटिव नोट पर बंद हुए। सप्ताह के तीसरे दिन यह शेयर बीएसई पर 190.20 रुपये पर बंद हुआ। आइए ऑर्डर की डिटेल जान लेते हैं।2666 करोड़ रुपये का ठेका HFCL को भारतनेट चरण-3 परियोजना के तहत उपकरणों की आपूर्ति के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड से 2,666 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी ने कहा कि यह नया ठेका जनवरी में उत्तर प्रदेश (पूर्व) और उत्तर प्रदेश (पश्चिम) दूरसंचार क्षेत्रों में भारतनेट चरण-3 परियोजनाओं के लिए आरवीएनएल से मिले 2,167.65 करोड़ रुपये के ठेके के अतिरिक्त है। इस ठेके के तहत एचएफसीएल दूरसंचार उपकरणों और संबंधित सहायक सामग्री की आपूर्ति, उन्हें लगाने...