नई दिल्ली, अगस्त 11 -- RVNL Q1 Result: रेलवे से जुड़ी कंपनी रेल विकास निगम (RVNL) के शेयर पोर्टफोलियो में हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी के प्रॉफिट में सालाना आधार पर (YoY) 18.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट Rs.159.36 करोड़ रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट Rs.134.53 करोड़ था। हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी का प्रॉफिट 14.8% घटकर Rs.187.07 करोड़ रह गया। अगर रेवेन्यू की बात करें तो जून तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू Rs.4,321.23 करोड़ रहा। वहीं, पिछली तिमाही से तुलना करें तो रेवेन्यू में 35.5% की गिरावट आई। इस तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर लगभग 7% बढ़ा लेकिन पिछली...