भागलपुर, अप्रैल 29 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। प्रखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन किनारे एक सौ मीटर पूरब 35 वर्षीय अमित कुमार पिता नरेश ठाकुर का शव सोमवार की रात मिला। पिता नरेश ठाकुर ने बताया कि हम लोग रिश्तेदार के यहां भोज में गये थे। मंगलवार को दाह संस्कार बलहा गंगाघाट पर हुआ। बिहपुर जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि कोई सूचना थाना को नहीं है ना कोई लिखित आवेदन दिया है। परिजन ने बताया कि पत्नी व बेटा बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- भैरव का था अजुहा में रेल ट्रैक पर मिला शव यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद घर में पसरा मातम यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...