रेलवे किनारे नाला और जर्जर पोल बदलने की मांग
शाहजहांपुर, जून 1 -- शाहजहांपुर। वार्ड की समस्याओं को लेकर पार्षद रामबरन सिंह चंदेल और स्थानीय लोगों ने रविवार को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में रेलवे लाइन किनारे पक्के नाले का निर्माण, कच्ची सड़क को पक्का कराने और जर्जर विद्युत पोल बदलवाने की मांग उठाई गई। पार्षद ने बताया कि संतराम के आवास से वसीम अस्पताल तक रेलवे लाइन किनारे नाला न होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। वहीं महेश सक्सेना के घर से दाताराम के आवास तक कच्चा मार्ग लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इसके अलावा वार्ड में नीचे से क्षतिग्रस्त करीब 10 विद्युत पोल हादसे का खतरा बने हैं। मंत्री ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.