रेलवे का सिंहस्थ 2028 के लिए मेगा प्लान; 125 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी; हाईटेक होंगे सुरक्षा इंतजाम
उज्जैन, सितम्बर 7 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकुम्भ सिंहस्थ 2028 में 30 करोड़ों से अधिक की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अब रेलवे 100 से 125 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने रविवार शाम उज्जैन पहुंचकर इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में रेलवे विकास एवं निर्माण कार्यों की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और भीड़ को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। सतीश कुमार ने कहा कि रेलवे ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, साथ ही यह भी कोशिश की जाएगी कि श्रद्धालुओं पर किराये का अतिरिक्त बोझ न पड़े। स्पेशल ट्रेनों को चलाने के लिए स्टेबलिंग लाइन, रखरखाव और पानी जैसी सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.