रेलवे का सामान चोरी मामले में वारंटी गिरफ्तार
धनबाद, जून 15 -- धनबाद। रेलवे का सामान चोरी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे बोकारो बालीडीह बारूडीह निवासी छोटू मरांडी को आरपीएफ ने रविवार को पकड़ लिया। उसके खिलाफ रेलवे कोर्ट से एक अप्रैल 2025 को स्थायी वारंट जारी हुआ था। छह जनवरी 2012 से ही वह फरार था। सब इंस्पेक्टर मनीषा कुमारी और एएसआई अभिमन्यु सिंह ने संयुक्त रूप से दबिश देकर छोटू मरांडी को उसकी ससुराल से दबोचा। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- नौ महीनों में तीन बार गया जेल, निकलते ही फिर चुराया मोबाइल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.